फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निहारिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में बीएससी प्रथम वर्ष की शगुन ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि पुलिस थाना अर्की के प्रभारी हरिचंद व कांस्टेबल मनोज पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निहारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रीति, कोमल एवं रुचि गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें