फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 32 नए रूटों पर जल्द चलेंगी निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में 32 नए रूटों पर जल्द निजी बसें दौड़ेंगी। इससे लोगों को फायदा होगा और ओवरलोडिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। ये रूट 2019 से लंबित पड़े थे जिसे आवंटित करने की मांग ऑपरेटर कई बार कर चुके हैं।
इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक की जाएगी। 16 जुलाई को होने वाली बैठक में परिवहन विभाग के निदेशक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में परिवहन से जुड़े मुद्दों समेत बसों के परमिट ट्रांसफर, रिन्यूअल, ऑटो परमिट, ट्रांसफर परमिट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 2019 में जिला में 32 नए रूटों को चलाने की मंजूरी दी थी। इन रूटों के लिए ऑपरेटरों से आवेदन मांगे गए थे। हालांकि कोरोना काल के चलते इनका आवंटन नहीं हो सका।
हालांकि ऑपरेटरों ने फरवरी 2022 में आरटीए की बैठक में नए रूटों के आवंटन की मांग की थी। इन रूटों में अधिकतर रूट वे हैं जहां अधिक ओवरलोडिंग है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आती हैं।
32 निजी रूटों पर 235 लोगों ने किया आवेदन
लोगों की शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को दी। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि जिले में कई रूट ऐसे हैं जहां जमकर ओवरलोडिंग हो रही है। यहां पर अन्य रूट स्वीकृत किए जाने जरूरी हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 32 रूट सरकार ने स्वीकार किए। इसके लिए अब तक 235 ऑपरेटरों ने आवेदन कर दिए।
50 बसों के ट्रांसफर के लिए आए आवेदन
आरटीए बैठक से पहले जिले में 50 बसों के ट्रांसफर की फाइल विभाग के कार्यालय में पहुंच गई है।10 रिन्यूअल, सीटिंग क्षमता बढ़ाने और घटाने के लिए भी 50 आवेदन आए है। वहीं ऑटो और अन्य व्हीकल के आवेदन विभाग के पास पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बैठक में आना जरूरी
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में 16 जुलाई को आरटीए की बैठक होनी है। इसमें जिले के लिए स्वीकृत 32 निजी रूटों पर चर्चा होगी जिसमें रूट आवंटित होंगे। बैठक में परिवहन से जुड़े अन्य मुददों पर भी चर्चा की जाएगी। ऑपरेटरों के लिए आना जरूरी है।
-नरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें