फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसानों को 272.60 करोड़ के नए केसीसी ऋण वितरित

विज्ञापन
नालागढ़ में खंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक में उपस्थित बैंक प्रतिनिधिस्रोत: संवाददता
विज्ञापन
नालागढ़ में बैंकर्स समिति की बैठक, ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के निर्देश
डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक खंड विकास कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष से संबंधित बैंकों की ऋण योजनाओं और वित्तीय उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने की।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ विकास खंड के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान बैंकों ने अधिकांश क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में बैंकों ने निर्धारित लक्ष्य का 84.15 प्रतिशत हासिल किया। वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 191.24 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। शिक्षा क्षेत्र में 107.98 प्रतिशत, आवास क्षेत्र में 132.98 प्रतिशत तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 115.79 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के तहत बैंकों द्वारा 272.60 करोड़ रुपये के नए ऋण वितरित किए गए हैं। इसके अलावा वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने तथा प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जाए। इसके लिए एप से किसानों को ऋण आवेदन में लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल के अलावा आरक्षित से किरण कश्यप, अग्रणी बैंक कार्यालय से रविंद्र कश्यप, जोगिंद्रा बैंक से जसविंद्र राणा, नीरज किशोर, नरेश कुमार, पीएनबी से डिंपल चंदेल, लाल चंद और उनके बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें