फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्री मणिमहेश सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सुरेश बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश कुमार उपप्रधान, प्रिंस तोमर को सौंपी महासचिव की कमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगरी परवाणू की प्रमुख धार्मिक संस्था हर हर महादेव लंगर एवं सेवा समिति जिसे श्री मणिमहेश सेवा समिति के नाम से जाता है के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। समिति की पुरानी कार्यकारिणी के सामूहिक त्यागपत्र के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2028 के कार्यकाल के लिए नई टीम का चुनाव किया गया। इसमें सुरेश ठाकुर को नई कार्यकारिणी की कमान सौंपते हुए संस्था का प्रधान चुना गया है। इसके अलावा सतीश कुमार उपप्रधान, प्रिंस तोमर महासचिव,बलबीर सिंह कोषाध्यक्ष,बलविंदर राणा सह-सचिव, चित्रेश कुमार व मनीश कुमार सह-कोषाध्यक्ष, संजय जामवाल और धनी राम को मीडिया प्रभारी चुना गया।
विज्ञापन

एडवाइजरी कमेटी का भी हुआ गठन
संस्था के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक उच्च स्तरीय सलाहकार समिति (एडवाइजरी कमेटी) भी बनाई गई है। इसमें सुखदीप मोर को मेंटॉर, नरेश पुरी को चेयरमैन और राजेश गुलेरिया को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति के एक्जीक्यूटिव मेंबर्स के रूप में संजय चौहान, गौतम भाटिया, कमलेश ठाकुर, कमल अग्रवाल, नरेंद्र धीमान और नंदलाल ठाकुर को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि वे श्री मणिमहेश यात्रा और अन्य सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें