फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिला मंडल की बैठक में गुंजा नौणी -बागा सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रौड़ी के गांव बागा में महिला मंडल की बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के बागा महिला मंडल ने विभागीय सुस्ती और अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मुख्य सलाहकार वीना ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग और विकास खंड कार्यालय कुनिहार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। महिलाओं का आरोप है कि विधायक के निर्देशों के बावजूद अधिकारी नींद सोए हुए हैं। बैठक में महिलाओं ने बताया कि नौणी-बागा सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। मरम्मत न होने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने विभाग को कई बार लिखित और दूरभाष पर निर्देश दिए, लेकिन धरातल पर विभाग ने एक ईंट तक नहीं लगवाई। सड़क के साथ-साथ सामुदायिक भवन का मुद्दा भी गरमाया रहा। विधायक ने भवन की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। विकास खंड कुनिहार की अनदेखी के चलते यह राशि आज तक जारी नहीं हो पाई है। महिला मंडल ने बताया कि यह भवन 30-35 वर्ष पुराना है और जर्जर हालत में है। पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों द्वारा निरीक्षण के बाद बीडीओ कुनिहार को रिपोर्ट भी दी जा चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इस मौके पर मीरा, प्रेम लता, सुनीता, प्रवीना, मधु, मीना ठाकुर, विद्या, रीता, अनिता, शकुंतला, रेखा, मोनिका, हेमा, उर्मिला, निर्मला, कांता, रजनी, शीला, सीता, और राम प्यारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें