सोलन। ओच्छघाट में बुधवार को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान बैंक में हवन यज्ञ भी किया गया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में अभी तक बैंक की 275 शाखा खुल चुकी हैं और सभी 12 जिलों में शाखाएं काम कर रही हैं। बैक में 50 प्रतिशत भारत सरकार, 35 प्रतिशत पंजाब नेशनल बैंक और 15 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश का हिस्सा है। उन्होंने आवास ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य ऋण योजनाओं के स्वीकृति पत्र ग्राहकों को वितरित किए।शाखा प्रबंधक प्रदीप भालोठिया ने गृह ऋण, व्यापारिक ऋण, पर्सनल लोन, कार लोन, ट्रांसपोर्ट लोन, किसान ऋण, एजुकेशन लोन और अन्य लोन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक बवेश ठाकुर, शाखा प्रबंधक प्रदीप भालोठिया और सीएसए दुर्गा सिंह सहित पद्म पुनीर, रमेश कवर, रविंद्र शास्त्री, ज्ञान चंद शर्मा उपस्थित रहे।