सोलन। गीता आदर्श विद्यालय में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों व विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित किया गया। ईको विज्ञान फाउंडेशन और हिमकोस्ट की ओर से गीता आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा और विज्ञान अध्यापकों को संस्टेनेबिलिटी एंड वाटर पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबमिट करने के लिए सम्मानित किया गया। सतत शिक्षक समुदाय की ओर से ईको क्लब इंचार्ज संजना गोयल को पर्यावरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में 2005 में ईको क्लब की स्थापना की गई। विद्यालय की कक्षा पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 218 विद्यार्थियों ने एसओएफ की परीक्षा में भाग लिया। विज्ञान ओलंपियाड में 10, जीके ओलंपियाड में 4, इंग्लिश में 4, एसएस में 2, गणित में 10 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में गीता आदर्श विद्यालय सेकंड रनरअप रहा। शूलिनी यूनिवर्सिटी में फ्लावर फेस्ट वीक आयोजित किया गया जिसमें पेंटिंग में सृष्टि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फायर सेफ्टी वीक सोलन में दीपांशी नेगी ने पोस्टर मेकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. स्नेह शर्मा और सह प्रधानाचार्य पंपोश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।