फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: न्यूरोथैरेपी से बिना दवाओं के मिलता है स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला में जागरूकता ​शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
गुल्लरवाला स्कूल में न्यूरोथैरेपिस्ट मोहिंद्र पाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला में न्यूरोथैरेपी वेलनेस के तहत छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना और उन्हें निशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराना था। न्यूरोथैरेपिस्ट मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरोथैरेपी से बिना दवाओं से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग कई पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन और समय पर उपचार न मिलने के कारण राहत नहीं मिल पाती। इस प्रकार के जागरूकता अभियान बच्चों और बड़ों दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को अच्छी नींद, सही पाचन, याददाश्त बढ़ाने और तनाव कम करने के लिए न्यूरोथैरेपी के टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि न्यूरोथैरेपी में शरीर की नसों (एक्विटवेट) को जागृत कर उपचार किया जाता है। शरीर में नसों के सही संतुलन और सक्रियता से कई पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें