डीएवी एवीएन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में 5एस निरीक्षण के दौरान परिसर का अवलोकन करती अदानी फाउंडेश
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अदाणी फाउंडेशन की लेखा-परीक्षण (ऑडिट) टीम ने डीएवी एवीएन पब्लिक स्कूल का 5 एस निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में स्वच्छता, सुव्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का मूल्यांकन करना था। टीम ने कक्षाओं, विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यालय कक्ष और संपूर्ण परिसर का सूक्ष्म अवलोकन किया। 5 एस के पांच सिद्धांत, छंटाई, सुव्यवस्थित रखना, स्वच्छता, मानकीकरण और निरंतरता के आधार पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल और प्रस्तुतियों के माध्यम से 5 एक प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रदर्शित किया। निरीक्षण टीम ने परिसर की स्वच्छता, अभिलेख संधारण, लेबलिंग व्यवस्था और अनुशासित वातावरण की विशेष रूप से सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।