फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार पंस में नीलम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जगदीश बने

Thu, 21 Jan 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुनिहार(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी की भाजपा की उम्मीदें धराशायी हुई हैं। विकास खंड कुनिहार के सभागार में पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर नीलम रघुवंशी और उपाध्यक्ष पद पर जगदीश काबिज हुए हैं।
विज्ञापन


नवनियुक्त अध्यक्ष का मुकाबला भाजपा के प्रेम चंद से था। भाजपा यहां 3 वोटों से पराजित हुई। नीलम को 13 और प्रेम चंद को 10 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के विजेता कांग्रेस के जगदीश को 14 और भाजपा के हीरा पाल को 9 वोट मिले हैं। कुनिहार में कुल 23 पंचायत समिति सदस्य हैं।

जीत के बाद विकास खंड के सभागार में एसडीएम अर्की एलआर वर्मा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर लघु एवं बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड, पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर, संजय अवस्थी, अमर चंद पाल, रूप सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, किरथ राम, धनी रामरघुवंशी और कृष्णा चंद समेत काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल रहे। जीत के बाद नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें