फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवित्री गुप्ता बनीं अर्की नपं की प्रधान

Wed, 20 Jan 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की नपं की सरदारी के लिए पिछले दस दिनों से चल रहा सस्पेंस बुधवार को खत्म हो गया। कांग्रेस समर्थित सावित्री गुप्ता नपं अर्की की नई प्रधान बन गई हैं। बुधवार को बुलाई गई बैठक में सभी नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। गौर रहे कि 10 जनवरी को संपन नपं अर्की के चुनाव में भाजपा समर्थित तीन पार्षदों ने जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस के तीन सदस्यों सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी चुना गया था। अर्की नपं के प्रधान पद हेतु पिछले दस दिनों से चल रही खिंचतान के बाद अंतत: कांग्रेस ने बाजी मार ली तथा पार्टी समर्थित सावित्री गुप्ता को प्रधान पद की कुर्सी तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। उपप्रधान पद वार्ड 7 से पार्षद बने नानक चंद को मिला है। एसडीएम अर्की एलआर वर्मा की अध्यक्षता में नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें