फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनसीसी कैडेटों को नशे के खतरों के प्रति किया जागरूक

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नौणी विवि में आयोजित वा​र्षिक प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान खेल गतिवि​धियों में भाग लेते एनसीसी कै
विज्ञापन
कैडेटों ने लिया मॉर्निंग पीटी, ड्रिल और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग
विज्ञापन

सोलन। पहली हिमाचल (लड़कों) बटालियन सोलन की ओर से डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित किए गए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन एनसीसी कैडेट्स को नशे के बढ़ते खतरे की जानकारी दी गई और इससे स्वयं और अपने परिवार व दोस्तों को दूर रखने की सलाह दी गई। इसके अलावा कैडेट्स ने मॉर्निंग पीटी, ड्रिल और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया।
विज्ञापन

कैंप पहली लड़का बटालियन सोलन के सीओ कर्नल राजीव थॉमस की देखरेख में चला। एनसीसी कैडेट्स को शैक्षणिक सत्र के दौरान साइबर इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) सोलन के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने साइबर सुरक्षा और नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सिंह ने कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रतीक होते हैं, इसलिए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर एसएम सुनील कुमार राणा, ट्रेनिंग जेसीओ अतीक रहमान, एएनओ डॉ. सुभाष शर्मा, कमलेश, अरुण कुमार और दुष्यंत के अलावा सिविल स्टाफ के तेग बहादुर, धर्मेंद्र, ओम, नवीन समेत अन्य मौजूद रहे।

नौणी विवि में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान खेल गतिविधियों में भाग लेते एनसीसी कै

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें