फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नवरात्रों की खरीदारी शुरू, महिलाओं को मिल रहा है विशेष डिस्काउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
10 रुपये की चुनरी और 50 से 70 रुपये तक का मिलेगा नारियल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में नवरात्रों की तैयारियों के साथ अब दुकानों में खरीदारी भी शुरू हो गई है। इसी बीच कई दुकानों में महिलाओं को स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। माता के शृंगार के सामान में 20 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। दुकानों में महिलाओं ने भारी संख्या में आकर खरीदारी करना शुरू कर दिया है। इस बार नवरात्रों के सामान में माता की चुनरी 10 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक की बिक रही है। वहीं इसके अलावा नारियल 50 से 70, सोलह शृंगार का पैक 20 से 100, माता का आसन 10 से 100, दीये 10 से 50 तक बिक रहा है। इसके अलावा सिंदूर, धूप व मोली जैसे अन्य सामान भी 10 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्रों का सामान बेचने वाले कारोबारियों ने बताया कि नवरात्रों के पहले दिन कई महिलाएं व्रत रखती हैं। इसलिए महिलाएं पहले से ही पूजा और अन्य सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर देती हैं। वह ज्यादातर नारियल चुनरी और सोलह शृंगार के सामान लेती हैं। इस बार छोटी बच्चियों के लिए भी खास शृंगार के सामान मिल रहे हैं, जिनमें चूडि़यां लोगाें को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। शूलिनी माता मंदिर के समीप दुकानदारों ने बताया कि कल नवरात्रों का पहला दिन है। इस दिन सबसे अधिक लोग व्रत रखते हैं और मंदिर आते हैं। मंदिर आने वाले लोगों को सामान के लिए इधर-उधर न जाना पड़े, इसके लिए स्थानीय दुकानों में ही सारा सामान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें