फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विवि में मिसाल बने शेड में लावारिस पशुओं की अनदेखी

Mon, 25 Jan 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत के दिए दिशा निर्देश के बाद नौणी विवि ने लावारिस पशुओं को एक स्थान पर रखने के लिए शेड बनाकर विवि प्रबंधन ने वाहवाही तो लूट ली है। लोगों का आरोप है कि यहां पशुओं की अनदेखी की जा रही है। इस शेड में 13 गाय में एक तीन दिन से मृत पड़ी है लेकिन संबंधित विभाग को तमाम सूचनाएं देने के बाद गाय के शव को उठाया नहीं गया है।
विज्ञापन


वहीं एकत्र किए पशुओं को चारा तक नसीब नहीं हो पा रहा है।  वहीं जब इस संबंध में अधिकारियों से जानना चाहा तो उसके बाद गाय के संस्कार की मुहिम शुरू हो गई। अधिकारियों ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। तर्क है कि रविवार को गाय की मौत हुई है। सोमवार दोपहर बाद उसे दबाया गया। नौणी के पड़ह गांव में बने इस शेड में लगभग 12 और लावारिस पशुओं को रखा गया है।

लगभग 4 महीने पहले पशुओं को यहां रखा गया था। वहीं लोगों का आरोप है कि पशुओं के लिए ठीक से चारे का प्रबंध विवि द्वारा नहीं किया जा रहा है। इस शेड का जिम्मा विवि के वेटरनरी विभाग के पास है। विवि द्वारा इस शेड की देख-रेख के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारी जीत राम ने बताया कि मृत गाय की जानकारी विवि के अधिकारियों को तीन दिन पहले ही दे दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण मृत गाय को जिंदा पशुओं के साथ रखना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विवि द्वारा पशुओं के लिए चारा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें