फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के दो वर्ष बाद आयोजित होगा राष्ट्रीय खुंब मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। खुंब निदेशालय सोलन(डीएमआर) की ओर कोविड के दो वर्ष बाद 10 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर के खुंब मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से करीब एक हजार मशरूम ग्रोवर और विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश में कच्चा माल महंगा होने से घट रही मशरूम की पैदावार पर भी चर्चा कर इसके लिए विकल्प भी तलाशा जाएगा। दो वर्षों में 50 प्रतिशत छोटे ग्रोवरों ने मशरूम उगाना छोड़ दिया है। इसके अलावा मेले के दौरान विभिन्न मशरूम किस्मों, बीज, खाद समेत अन्य औजारों की 40 प्रदर्शनियां लगाकर पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार खुंब मेला वर्ष 1998 से मनाया जा रहा है। इसमें देशभर के मशरूम ग्रोवर भाग लेते हैं। इस दौरान ग्रोवरों को मशरूम तैयार करने में आ रही समस्याओं सहित मशरूम में लगने वाले रोगों पर चर्चा की जाती है। इस वर्ष भी मशरूम में कोवेब रोग से ग्रोवरों को नुकसान झेलना पड़ा है। इससे 40 फीदसी मशरूम इस रोग से खराब हो गई थी। देश भर में हर वर्ष 2.66 हजार टन मशरूम तैयार की जाती है।
विज्ञापन

इससे करीब तीन हजार करोड़ का कारोबार होता है। इसके अलावा अकेले हिमाचल में ही 15 हजार टन मशरूम से करीब दो करोड़ का कारोबार होता है, लेकिन अब हिमाचल में मशरूम की पैदावार में कमी आई है। इसका मुख्य कारण कच्चा माल महंगा होना बताया जा रहा है। उधर, खुंब अनुसंधान एवं निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि कोविड के बीच दो वर्षों के बाद राष्ट्र स्तरीय मेला आयोजित किया जाएगा। दो वर्षों से इसे ऑनलाइन मनाया गया था। इस मेले के दौरान देशभर से आए ग्रोवरों को मशरूम की नई तकनीक सहित अन्य विषयों की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें