फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो साल बाद फिर शुरू होगा नेशनल चिल्ड्रन साइंस कम्युनिकेशन

Wed, 08 Jul 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

स्कूलों में लगाए जाएंगे विज्ञान मेले
स्कूल के बाद खंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होंगी विज्ञान प्रतियोगिताएं
निजी और सरकारी स्कूलों के छठी से लेकर जमा दो तक के विद्यार्थी लेते हैं भाग
स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होता है आवेदन
हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से किया जाता है आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में दो साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर नेशनल चिल्ड्रन साइंस कम्युनिकेशन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में फिर से विज्ञान मेलों की रौनक लौटेगी और नन्हे वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। इस आयोजन के तहत विज्ञान प्रतियोगिताओं का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें स्कूल स्तर, खंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक विद्यार्थियों का चयन होगा।
इन विज्ञान मेलों और प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के छठी कक्षा से लेकर जमा दो तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने और उनमें खोजी प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्कूल के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के अंतराल के बाद इस बार नेशनल चिल्ड्रन साइंस का आयोजन फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं ताकि जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक राज्य के बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। स्कूलों को समय पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसके जल्द ही पोर्टल को भी ओपन किया जाएगा।
अमरीश शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें