फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ॐ नमः शिवाय की उत्पत्ति का सुनाया प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव तांडव गुफा कुनिहार में चल रही शिव महापुराण कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिवस पर आचार्य बलवंत शांडिल ने शिव पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय की उत्पत्ति की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
कथा में भगवान शिव की करुणा, भक्ति और धर्म की महिमा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक ने बताया कि भगवान शिव जितने भोले हैं, उतने ही दयालु भी हैं। सच्चे मन से की गई प्रार्थना को वे अवश्य स्वीकार करते हैं, चाहे भक्त कितना ही साधारण क्यों न हो।
विज्ञापन

कथा के दौरान शिव-पार्वती संवाद का प्रसंग भी सुनाया गया। इसमें माता पार्वती भगवान शिव से पूछती हैं कि कलियुग में मनुष्य को मोक्ष कैसे प्राप्त हो सकता है। इस पर भगवान शिव बताते हैं कि भक्ति, सत्य और सेवा ही वह मार्ग है, जिससे मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। उन्होंने कहा कि शिव नाम का स्मरण ही सबसे बड़ा मंत्र है।
विज्ञापन

आचार्य शांडिल ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों की सहायता करता है, दीन-दुखियों की सेवा करता है और मन, वचन व कर्म से पवित्र रहता है, उस पर भगवान शिव की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें