फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों पर रखें नजर, नशे की प्रवृति तभी रुकेगी :डॉ. अजय

Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
एससीआरटी सोलन में आयोजित प्र​शिक्षण ​​​शिविर में जानकारी देते स्त्रोत: व्य​क्ति डॉ़ उत्तम चंद च
विज्ञापन
एससीईआरटी में हुई हिंदी प्रवक्ताओं के लिए छह दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कार्यरत हिंदी प्रवक्ताओं के लिए छह दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रदेश के छह जिले सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और किन्नौर के शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान स्त्रोत व्यक्ति डॉ. अजय सिंह ने विद्यार्थियों में नशे की प्रवृति पनपने के कारण और उसकी रोकथाम के लिए उपाय बताए। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि स्कूलों में ही अक्सर बच्चे दोस्तों के साथ इस प्रवृति का शिकार होते हैं। वह पहले दोस्तों को दिखाने के लिए नशा शुरू करते हैं और बाद में इसके आदि हो जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि वह बच्चों को कक्षाओं में नशे के अवगुणों से अवगत करवाएं। साथ ही बच्चों पर खास ध्यान रखें कि कहीं वह दोस्तों के साथ इसके आदि तो नहीं हो रहे हैं। यदि ऐसा है तो उनकी काउंसिलिंग करवाएं ताकि वह शुरूआत में ही इससे दूर हो जाएं। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक अवलोकन में डॉ. जगदेव चंद शर्मा ने सभी प्रतिभागी को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. हेमंत कुमार की और समंवयक राम गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें