नालागढ काॅलेज में शहीदों को श्रंद्धाजंलि देते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी नालागढ़ काॅलेज इकाई की ओर से पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं अध्यापकों ने एकत्रित होकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई ने कहा है कि भविष्य में देशभक्ति एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।