नालागढ़ जोघों मार्ग पर कश्मीरपुर के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-जोघों मार्ग पर कश्मीरपुर के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार नालागढ़ के कोटला झजर गांव का 25 वर्षीय युवक रविंद्र सिंह पुत्र गोपाला चंद बरुणा की ओर से अपने गांव की ओर जा रहा था जैसे ही वह कश्मीरपुर पहुंचा तो दूसरी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभरीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में कार चालक को भी चोंटे आई है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।