फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-शिमला वाया रामशहर रूट हुआ बहाल, कुनिहार तक चलेगी बस

विज्ञापन
नालागढ़-कुनिहार मार्ग पर शुरू हुई बस। - फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।
विज्ञापन
घाटे का हवाला देकर परिवहन विभाग ने कर दी थी बंद, आईजीएमसी जाने वाले मरीजों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

नालागढ़ से चलेगी सुबह 5:30 बजे, दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। नालागढ़-शिमला वाया रामशहर रूट पर सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस रूट पर बस सेवा दोबारा से बहाल कर दी है। फिलहाल इस रूट को कुनिहार तक बहाल किया गया है। मंगलवार से बस सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। यह बस सुबह 5:30 बजे नालागढ़ और 6:30 बजे रामशहर से कुनिहार के लिए रवाना होगी। कुनिहार से यात्रियों को आईजीएमसी शिमला के लिए कनेक्टिंग बसें आसानी से मिल जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि यदि सवारियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, तो जल्द ही इस रूट को सीधा शिमला तक विस्तार दे दिया जाएगा। करीब 30 साल पुराने इस महत्वपूर्ण रूट को परिवहन विभाग ने घाटे का हवाला देते हुए बंद कर दिया था। इससे रामशहर, डोली, मतुली, दिग्गल, जाबल सहित करीब 100 से ज्यादा गांवों के किसान, मरीज और छात्र प्रभावित हो रहे थे। विशेष रूप से आईजीएमसी शिमला जाने वाले मरीजों के लिए यह बस लाइफलाइन थी। अमर उजाला ने 24 दिसंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और बस चलाने का निर्णय लिया।

इन पंचायतों को मिला सीधा लाभ
बस सेवा बहाल होने से कुमारहट्टी, गुरुकुंड, रामशहर, डोली, मतुली, छियाछी, दिग्गल, जाबल, समानु, बढलग, गंभरोपुल और चमदार पंचायतों के लोगों की राह आसान हुई है। रामशहर पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, दिग्गल प्रधान पवन कौशल, मटुली प्रधान कमल किशोर और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कोट
नालागढ़-शिमला बस सेवा को फिलहाल कुनिहार तक बहाल किया गया है। हम सवारियों की संख्या पर नजर रख रहे हैं। बेहतर रिस्पॉन्स मिलते ही इसे जल्द शिमला तक सुचारू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को सीधी सेवा मिल सके।
विज्ञापन

-अखिल अग्निहोत्री, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी नालागढ़

नालागढ़-कुनिहार मार्ग पर शुरू हुई बस।- फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें