नालागढ़ (सोलन)। शराब के नशे में एक ससुर ने डेढ़ माह के बेटे के साथ घर पर अकेली उसकी बहू से दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित महिला ने रामशहर पुलिस थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का नालागढ़ अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी और उसका डेढ़ माह का बेटा है। रोजमर्रा की तरह उसका पति दिहाड़ी लगाने गया हुआ था। घर पर वह अपने डेढ़ माह के बेटे और ससुर के साथ थी। इसका ससुर भी घर पर ही था जिसने शराब पी रखी थी। अचानक उसके ससुर ने उसे बाजू से पकड़ा और खींच कर अपने कमरे में ले गया। यहां उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित महिला का मेडिकल करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।