फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-रामशहर मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा

विज्ञापन
नालागढ़ बस अड्डे अपने घरों की ओर जाने के लिए कामगार बस की इंतजार करते हुए। संवाद
विज्ञापन
शिमला के लिए वाया बवासनी होकर भेजी बस, लूनस-भिंयुखरी सड़क की हालत भी बनी है खस्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर सड़क तीसरे दिन भी बंद रही। पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार को शिमला के लिए बस वाया बवासनी रवाना की। यह बस साई बुआसनी होकर कर रामशहर होते हुए शिमला जाएगी। इसके अलावा लूनस व भिंयुखरी बस रूट भी बंद है। इन दोनों रूटों पर दो बसें भी फंसी हुई हैं। नालागढ़-शिमला वाया रामशहर सड़क तीसरे दिन भी नहीं खुल पाई। कुमारहट्टी के समीप रोड की हालत काफी खस्ता है। शुक्रवार को दो दिन बंद होने से बाद निगम ने इस रूट को वैकल्पिक रास्ते से चालू कर दिया है। वहीं बद्दी से लूनस व भिंयुखरी रूट भी जगह-जगह मलबा आने से बंद पड़े हैं। इन मार्गों पर निगम की दो बसें भी बीच में फंस गई हैं। इन मार्गों के बंद होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उधर, नालागढ़ के यातायात प्रभारी अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि शिमला रूट को शुक्रवार को वैकल्पिक रास्तों से चालू कर दिया गया है। कुमारहट्टी के समीप रोड़ की हालत काफी खराब है। यहां पर मार्ग को ठीक होने के काफी समय लग सकता है। जिसके चलते उन्होंने शिमला जाने वाली बस को वाया साई रवाना किया। पहले यह रूट रामशहर के आगे भी बंद था लेकिन वहां पर मार्ग से मलबा हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें