नालागढ़ के जंगल में काटे थे वन काटुओं ने तीन पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के रख के जंगल में वन काटू खैर के तीन पेड़ काटने के बाद लकड़ी को पिकअप में भर कर ले जा रहे थे। नालागढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान पिकअप को पकड़ा और लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।
डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि नालागढ़ के रख के जंगल से वन काटू खैर के पेड़ को काटने के बाद लकड़ी लेकर जा रहे थे। जब यह थाने के पीछे से जा रहे थे तो पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी को पकड़ लिया। पिकअप को सीज करने के बाद लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने खैर की लकड़ी पकड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।