फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में पुलिस रेड पर भड़के पंचायतों के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ प्रधान एसोसिएशन ने विवाह समारोहों में डाली जा रही पुलिस रेड पर कड़ा एराज जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि पुलिस ऐसा कर लोगों को परेशानी में डाल रही है। पुलिस धन उगाही का एक और नायाब तरीका ढूंढ रही है जिसकी प्रधान एसोसिएशन निंदा करती है। एसोसिएशन ने कहा कि अगर पुुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो पंचायत प्रधान एसोसिएशन को पुलिस थाने का घेराव करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बीती रात विवाह समारोह के दौरान तीन लोगों पर दर्ज किए गए केस रद्द करने की भी मांग उठाई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत प्रधान एसोसिएशन के प्रधान पोला राम चौधरी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान लोग पहले ही दुखी हैं।
विज्ञापन

उसके बाद लोगों ने पाई-पाई कर अपने बच्चों की शादी के लिए पैसा इकट्ठा किया है। यह कोई एक दिन का काम नहीं है। कार्ड छपाने से बांटने तक कई दिन लग जाते हैं। ऐसे में किसी खुशी के मौके पर इस तरह पुलिस रेड मारना उस परिवार के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। हर पंचायत कोविड के नियमों का पालन कराने में सक्षम है। इसके बावजूद पुलिस सरेआम गुंडागर्दी दिखा कर लोगों को डराने का काम कर रही है। कहा कि कोरोना काल के दौरान सभी पंचायतों ने जिला व स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस का पूरा सहयोग किया जिसका अब उन्हें यह इनाम मिल रहा है।
कई राज्यों में चुनाव हुए जहां पर लाखों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुई। लोग जुलूस-रैलियां निकाल रहे हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन में लाखों लोग एक साथ जमा हुए हैं। पुलिस यहां पर कुछ लोगों के जमा होने पर जो बवाल मचा रही है। उससे साफ है कि पुलिस की नीयत में खोट है और धन उगाही के लिए एक और तरीका खोजना चाहती है। पंचायतवासी पुलिस की इस मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने केस वापस नहीं लिए तो उन्हें मजबूरन पुलिस थाने का घेराव करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के महासचिव गुरप्रताप सिंह बब्बू, बेरछा के प्रधान जितेंद्र सिंह जिंदू, संतोष राणा, मानपुरा पंचायत से कुलदीप कौर, संडोली पंचायत के भाग सिंह कुंडलस, भटोली कलां से सोनू देवी, नंदपुर पंचायत से लच्छी राम ठाकुर, बरोटीवाला से रामरतन चौधरी, गुल्लरवाला से प्रेमी देवी, थाना से तरसेम चौधरी, ढेला से रोशन देवी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें