फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत चौक के समीप जाम लगाने पर 21 युकां पदाधिकारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
Police register cases against 21 youth congress workers for Chakka jam at Daavat chowk Baddi
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने बद्दी साई मार्ग पर जाम लगाने पर युवा कांग्रेस के 21 पदाधिकारियों पर मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने संडोली निवासी अजितेश, हरमन चौधरी, मदन लाल चौधरी, कडुवाना निवासी प्रदीप, बिलांवाली निवासी संजीव, वार्ड-1 बद्दी निवासी जीवन सिंह, कडुवाना निवासी अमरीक सिंह, दीदार सिंह, तखडू माजरा निवासी हेमराज, बिलांवाली निवासी कुलदीप सिंह, बिलांवाली निवासी हरपाल सिंह, बद्दी के वार्ड-2 निवासी मुस्ताक, गुल्लरवालां निवासी गुरचरण सिंह, हरिपुर संडोली निवासी सुशील, बटेड़ निवासी शक्ति कालिया, वरुण कालिया, वार्ड-6 निवासी प्रवीण कुमार, वार्ड-2 निवासी विक्की आरोड़ा, पट्टा महलोग निवासी प्रज्जवल गुप्ता, शीलतपुर निवासी मनीष कुमार, वार्ड-1 निवासी वरुण ठाकुर के खिलाफ रास्ता अवरुद्ध करने पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि बद्दी साई रोड पर दावत चौक के समीप युकां कार्यकर्ताओं ने 20 मिनट तक जाम लगाया। इसके चलते यातायात सुविधा बाधित हुई और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें