फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यावरण को साफ रखने में नप नालागढ़ को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में नालागढ़ में पर्यावरण साफ रखने के लिए नगर परिषद नालागढ़ को तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले नालागढ़ शहर सात प्रदूषित शहरों में से एक था। नालागढ़ को जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार से नवाजा है। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अधिकारी को भुवनेश्वर में हुए कार्यक्रम 12.50 लाख के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नालागढ़ शहर पहले बद्दी, परमाणू, डमटाल, कालाअंब और पावंटा साहिब शहर प्रदूषित शहरों की सूची में आता था। इन सात प्रदूषित शहरों की आबोहवा को स्वच्छ बनाने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच साल पहले एक्शन प्लान तैयार किया था। योजना के तहत प्रदूषित शहरों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए गाड़ियों से निकलने वाले धुएं, सड़कों की धूल, बायोमास जलाने, निर्माण गतिविधियों, औद्योगिक वायु प्रदूषण आदि पर नियंत्रण रखा गया। इसका नतीजा यह रहा कि प्रदेश के सात प्रदूषित शहरों की सूची से नालागढ़ और सुंदरनगर बाहर हो गए हैं।
पिछले पांच सालों में हिमाचल की वायु गुणवत्ता सूचकांक में 20 अंकों का सुधार हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण कानूनों को लागू करना और क्वालिटी में सुधार के लिए बनाए गए एक्शन प्लान के कारण हिमाचल की आबोहवा पहले से बेहतर हुई है।
विज्ञापन

नालागढ़ नप के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार तीन लाख से कम जनसंख्या की श्रेणी में मिला है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष रीना शर्मा, उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, पार्षद संजीव शर्मा, सहर शर्मा, वंदना बंसल, अलका वर्मा, नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई ने पुरस्कार मिलने की खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें