फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सलोगड़ा में रेत की खान में दबने से नेपाली मजदूर की मौत, मामला दर्ज

Sun, 04 Dec 2022 11:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन जिले के सलोगड़ा के समीप डलैहन में रेत की खान में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे का बताया जा रहा है। जब नेपाली मजदूर लाल सिंह और कुछ अन्य मजदूर खान में खुदाई कर रहे थे।
विज्ञापन
मजदूर की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा के समीप डलैहन में रेत की खान में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे का बताया जा रहा है। जब नेपाली मजदूर लाल सिंह और कुछ अन्य मजदूर खान में खुदाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक रेत का पहाड़ उस पर गिर गया। इस दौरान वहां पर कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने मशक्कत के बाद उसे रेत के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि मजदूर के साथी कुछ पीछे खड़े थे नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। उधर, एएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया है। रविवार को मजदूर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेत की खान चलाने वाले मालिक और ठेकेदार के मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें