नालागढ़ में स्त्री शक्ति दिवस पर मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने सम्मानित छात्र मुख्य अतिथि के स
एबीवीपी ने स्त्री शक्ति दिवस पर मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई ने स्त्री शक्ति दिवस में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान भारत के इतिहास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। मेधावी व खेलकूद में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर झांसी की रानी अमर रहे के नारों से काॅलेज गूंज उठा।
संगोष्ठी की शुरुआत मुख्यातिथि आशिमा जैन ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई न केवल एक वीर योद्धा थीं, बल्कि उन्होंने अपनी मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा और साहस से हर भारतीय को प्रेरित किया। उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को खेल, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। इसमें विद्यार्थी परिषद ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के ऐतिहासिक अवसर को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाने के महत्व पर जोर दिया।