फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 24 मई को होंगे नालागढ़ बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव

Fri, 19 May 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। पंचायत समिति नालागढ़ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 24 मई बैठक बुलाई गई है। जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। 18 अप्रैल को दो दर्जन सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसके चलते बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन

दो साल पहले बलविंद्र कौर और जुखाड़ी पंचायत की सदस्य सुमन बंसल दोनों बीडीसी अध्यक्ष के दावेदार थे। जिसमें बलविंद्र कौर को पहले अध्यक्ष बनने का मौका दिया गया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद बलविंद्र कौर ने अपने वायदे के मुताबिक पद नहीं छोड़ा। इस पर बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी, सुमन बंसल, मनोज धीमान, रीना देवी, सुषमा देवी, नंदलाल, विकास, मुकेश, योगेश, स्वाति देवी, परमजीत कौर, राणो देवी, जयकिशन, गुरवचन, सुरेंद्र कौर, विद्या देवी, हरदीप कुमार, बलबीर, दाता राम, रमेश ठाकुर, हरविंद्र कौर, हरपाल कौर, अजमेर, रणजीत कौर ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। नालागढ़ बीडीसी में 40 सदस्य हैं जिसमें 25 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।
उधर, बीडीओ गौरव धीमान ने बताया कि उन्होंने इस बारे में उपायुक्त को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर उपायुक्त ने पहले 17 मई को बैठक बुलाई थी लेकिन कुछ कारणों से इसे रद कर दिया था अब 24 बैठक बुलाई गई है जिसमें अध्यक्ष का चुनाव होगा। उपाध्यक्ष प्रेम चंद ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें