फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-बवासनी-साईं-घरेड़ बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

Fri, 21 Aug 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दून के विधायक राम कुमार नालागढ़- घरेड बस को झंडी दिखा कर रवाना करते हुए- स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
विधायक ने ग्रामीणों की जनसुनवाई के दौरान रखी मांग की पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बवासनी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की ओर से रखी गई मांग को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने महज 24 घंटे में पूरा कर दिया। विधायक ने नालागढ़ से खरूनी, जामलगढ़, डोरा, बवासनी, साईं होते हुए घरेड़ तक नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और बस में सवार होकर घर तक पहुंचे। करीब 30 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पहले नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। नई बस सेवा से मानपुरा, नंदपुर, लोधी माजरा, बवासनी, साईं, घरेड़ और सौड़ी सहित सात पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के लिए आने-जाने वाले कामगारों को सुविधा मिलेगी। बस का रात्रि ठहराव घरेड़ में होगा और सुबह करीब 6:30 बजे घरेड़ से वापसी की सेवा शुरू होगी।
विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि बवासनी में ग्रामीणों ने बस सेवा की मांग रखी थी। उन्होंने 24 घंटे के भीतर बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बवासनी में खराब रास्तों को दुरुस्त करने के लिए मशीनरी भेजी जाएगी और कुछ जगह की टारिंग के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। पंचायत भवन को असुरक्षित घोषित किया गया है और पंचायत के नाम भूमि स्थानांतरित होने के बाद नए भवन के निर्माण के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बवासनी में नए ट्रांसफार्मर लगाने की भी घोषणा की। यहां पर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। जिन परिवारों के मकान गिर गए थे और उन्हें भूमि आवंटन नहीं हुआ है, उनके मामले उप जिलाधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय भेजे जा चुके हैं। करीब 15 दिनों के भीतर पात्र परिवारों को तीन-तीन बिस्वा भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से सात लाख रुपये की सहायता पहले ही दी जा चुकी है। जल्द ही नालागढ़-बद्दी-साईं-डोली-रामशहर होते हुए एम्स बिलासपुर के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश अग्निहोत्री, तहसीलदार सतिंदर कुमार पूर्व उप प्रधान जस्सी, पूर्व प्रधान मस्त मोहम्मद, चंडी के पूर्व प्रधान बलवंत पूर्व प्रधान रमेश, पट्टा नाली के प्रधान घनश्याम, व्यापार मंडल प्रधान मान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें