फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विकास कार्यों को जल्द पूरा करने और अवैध कब्जे हटाने के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में नप की बैठक में दो भूमिहीनों को दो-दो बिस्वा जमीन देने का लिया फैसला
विज्ञापन

अक्तूबर से दिसंबर तक आय-व्यय पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में विकास कार्यों को जल्द पूरा करने और अवैध कब्जे हटाने को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अक्तूबर से दिसंबर तक हुए आय-व्यय पर चर्चा हुई। नालागढ़ में नप अध्यक्ष वंदना बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नप क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने का फैसला लिया गया। शहर में लोगों ने अवैध कब्जे करके अतिक्रमण किया है। कुछ लोगो ने अवैध रूप से दुकानें बनाई हैं। इनको हटाने लिए प्रस्ताव पारित किया गया। जल्द ही इन कब्जों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अब नगर परिषद क्षेत्र में पंचायतों की तर्ज पर परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक नालागढ़ नगर परिषद में 3274 परिवारों को पंजीकृत किया गया है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। यह सूची वार्ड सदस्यों की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। उसके बाद परिवार रजिस्टर की नकल मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


वार्ड 8 में स्थित वर्षाशालिका में दो दुकानें बनाने का फैसला लिया गया। इससे नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी। बैठक में दुकानें बनाने को मंजूरी दी गई। वहीं दो भूमिहीनों को दो-दो बिस्वा जमीन देने की मंजूरी दी गई। इन भूमिहीनों ने जमीन के लिए आवेदन किया था। नगर परिषद की अध्यक्ष वंदना बंसल ने कहा कि सभी वार्डों में जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, संजीव भारद्वाज, शालिनी शर्मा, रीना, अल्का वर्मा, सहर शर्मा, महेश गौतम, अमरेंद्र भिंडर, नीना राणा, हर्षलता, रोहित आलम ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें