पाइनग्रोव स्कूल में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मेयो स्कूल अजमेर विजेता रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
पाइनग्रोव स्कूल में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मेयो स्कूल अजमेर विजेता रहा है। फाइनल में मेयो स्कूल ने मेजबान पाइनग्रोव को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार गायत्री देवी स्कूल की मनस्वी काटा को मिला।
मेयो स्कूल की नित्या सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाइनग्रोव स्कूल की पलक गोयल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक, पेमा भूटिया को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, गायत्री देवी स्कूल की साक्षी को उभरती हुई खिलाड़ी चुना गया।
टास जीतकर मेजबान स्कूल ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में मेयो टीम की नित्य मोतानी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 38 रन बनाए। वहीं रुद्राक्षी सिंह ने 12 और रिया ने 7 रनों की पारी खेली तथा 6 विकेट खोकर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पाइनग्रोव के लिए सुररीत कौर, मुस्कान, पेमा भूटिया और रिनचिन ने एक-एक विकेट लिए। कार्यक्रम में डीसी डॉ. राकेश कंवर ने शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से हर कार्य को करने की सीख दी। इस मौके पर डीएसपी प्रमोद चौहान, स्कूल हेडमास्टर कैप्टन एजे सिंह, समीक्षा सिंह, किरण अत्री, संजय चौहान, विशाल गौरी और अध्यापक मौजूद रहे।