फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की हत्या के आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला थाने के तहत मारपीट से व्यक्ति की मौत के दोनों आरोपियों को पुलिस ने कसौली अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यूपी के संभल जिले के पंडुका मांडली गांव का मृतक नंदराम बद्दी में बेलदारी करता था।
वह सिक्का होटल के समीप अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि 13 मई की रात को वह कमरे के बाहर चारपाई पर लेटा था कि मोनू और सचिन उसके पास आए और उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि मोनू और सचिन ने उसे धक्का दिया जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी के संभल जिले के रहने वाले मोनू और सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कसौली कोर्ट में पेेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें