नगर निगम के वार्ड तीन में सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद
शहर के पुराने उपायुक्त कार्यालय, मालरोड, मुख्य बाजार व अन्य जगह पर की कार्रवाई
5500 रुपये वसूला चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम की टीम ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 11 दुकानदारों के चालान काटे गए और उनसे कुल 5,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान की अध्यक्षता में की गई। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी कि वे केवल सीमित जगह तक ही सामान सजाएं। अगर अतिक्रमण जारी रहा, तो सामान भी जब्त किया जाएगा। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास से शुरू की। मालरोड, पुराने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, चौक बाजार और मां शूलिनी मंदिर चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों और टीम के बीच हल्की बहस भी हुई। नगर निगम के निरीक्षण में सफाई निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि शहर में मुख्य बाजार और मालरोड पर अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई बार दुर्घटनाओं तक की घटनाएं सामने आई हैं। नगर निगम ने कहा कि यह कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
नगर निगम के वार्ड तीन में सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद