फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के 17 वार्डों में सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा चक्र होगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम दो करोड़ रुपये करेगी खर्च, संवेदनशील व अन्य जगहों पर लगेंगे 150 से अधिक कैमरे
विज्ञापन


चोरी, अवांछित घटनाओं के साथ अपराध पर लगेगी लगाम

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में नगर निगम की ओर से सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए प्रमुख जगहों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। इसके लिए नगर निगम दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। सभी 17 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे न केवल चोरी व अवांछित घटनाओं पर लगाम लगेगी बल्कि अपराधी को पकड़ने में भी आसानी हो जाएगी। नगर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगहों को भी चयनित कर दिया है। प्रत्येक वार्ड में प्रारंभिक तौर पर आठ से दस कैमरे लगवाए जाएंगे। इसकी निगरानी भी नगर निगम के तकनीकी विंग की ओर से की जाएगी। नगर निगम ने 150 से अधिक कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। अभी तक नगर निगम की ओर से सिर्फ वार्ड दस में ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर निगम ने अब सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर महापौर ऊषा शर्मा ने भी आयुक्त को पत्र लिखा है। कैमरे लगाने के बाद शहर में गंदगी फैलाने वालों पर भी लगाम लग जाएगी। वहीं, गली-मोहल्ले में होने वाली अवांछित गतिविधियों व अपराधियों पर भी नकेल कसने में आसानी हो जाएगी। गौर रहे कि वर्तमान में मालरोड, पार्क और बाईपास पर कुछ जगहों पर पुलिस विभाग की ओर से कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी भी पुराने उपायुक्त कार्यालय से पुलिस विभाग की ओर से ही की जाती है, लेकिन ये कैमरे बढ़ती आबादी के बीच कम साबित हो रहे हैं। हालांकि, कैमरे काफी हद तक आपराधिक घटनाओं में आरोपी का पता लगाने में सहायता करते हैं, लेकिन वार्डों के बीच में काफी दिक्कतें आती है। पुलिस को वार्डों की गलियों में पुलिस जांच के लिए कई बार दुकानदारों के कैमरों को खंगालना पड़ता है, लेकिन अब हॉट स्पॉट पर कैमरे लगने के बाद काफी राहत मिल जाएगी।



ठोडो ग्राउंड में डिजास्टर भवन से होगी निगरानी
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद इन्हें ठोडो मैदान में कॉमन रूम से जोड़ा जाएगा। ठोडो मैदान में डिजास्टर भवन में यह रूम बनाया जाएगा। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए डिजास्टर मेनेजमेंट सेल के साथ भी पत्राचार नगर निगम ने किया है।
विज्ञापन


इनसेट

पुलिस अधीक्षक ने भी भेजा है पत्र

पुलिस अधीक्षक ने भी नगर निगम को हॉट स्पॉट में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पत्र भेजा है। शामती बाईपास में कैमरे लगाने के लिए कहा है ,ताकि शामती बाईपास में भी आपराधिक गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सके। बता दें कि बीते दिनों निजी स्कूल के समीप ऑटो चालक और कुछ युवकों के बीच हाथापाई हो गई थी। ऐसे में कैमरे न होने से स्थिति का पता लगाने में भी काफी दिक्कत आई थी।
विज्ञापन




इनसेट

दो करोड़ रुपये की लागत से 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। आयुक्त को पत्र भेजा है और आदेश दिए हैं कि जल्द कार्य शुरू किया जाए। सभी वार्डों में आठ से दस कैमरे लगाए जाएंगे।

-ऊषा शर्मा,महापौर, नगर निगम,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें