फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कूड़ा फेंकने पर नगर निगम ने कारोबारी का काटा चालान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और टे्रक पर सफाई करते नगर निगम सोलन के कर्मचारी और मेयर। संवाद
विज्ञापन
सोलन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक किनारे फेंक रहा था कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में खुले में गंदगी फैला रहे लोगों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत वीरवार को निगम की टीम ने सोलन रेलवे स्टेशन के समीप एक कारोबारी का 5,000 हजार चालान काटा है। साथ ही हिदायत दी है कि वह पुन: इस तरह खुले में गंदगी न फैलाएं। बताया जा रहा है कि खुले में गंदगी की अन्य लोग कई बार निगम में शिकायत कर चुके थे। इसमें वीरवार को जब नगर निगम की टीम रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर सफाई कर रही थी। तो इस बीच एक कारोबारी ने कूड़े से भरी बोरी ट्रैक के किनारे फेंक दी। इस बीच मौजूद नगर निगम मेयर समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर उसका चालान काट दिया। उधर, नगर निगम मेयर उषा शर्मा ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उन्होंने लोगों अपील भी की है कि वह कूड़ा डोर-टू-डोर एकत्रित करने वाले कर्मचारी को ही दें। यदि उन्हें कोई कूड़ा खुले में फेंकता दिखाई दिए तो इसकी सूचना निगम को दें, लोग इसकी वीडियो बनाकर भी भेज सकते हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें