फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज, भाजपा ने की बैठक

Wed, 22 Nov 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
छह पार्षद रहे मौजूद, बंद कमरों में ली गई सभी की राय
विज्ञापन

अब कांग्रेस पर है भाजपा की नजर, उसके बाद चलेगी दांव
कांग्रेस अभी तक चुप, अंदरुनी कलह बनी है कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में महापौर और उप महापौर चुनाव की सरगर्मियां एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। चुनाव को लेकर भाजपा ने जटोली के समीप एक निजी होटल में बैठक की। बैठक में भाजपा के छह पार्षद मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों की मानें तो इस दौरान पहले सभी पार्षदों को एक साथ बिठाकर उनकी राय जानी गई। जिसमें सभी पार्षदों ने पार्टी के निर्णय के साथ चलने की हामी भरी। वहीं उसके बाद संजीव कटवाल ने सभी पार्षदों को एक-एक करके कमरे में बुलाया और अकेले में उनकी राय पूछी। हालांकि बैठक में अभी यह तय नहीं किया गया कि भाजपा चुनाव लड़ेगी या नहीं। बावजूद इसके पदाधिकारियों ने सभी पार्षदों की राय ली। गौर रहे कि भाजपा इससे पहले भी चुनाव को लेकर कई बैठकें कर चुकी है। इसमें कुमारहट्टी के एक निजी होटल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक ली थी। वहीं शिमला में भी पार्षदों को बुलाया गया था, जिसमें तीन पार्षदों ने किनारा किया था। फिलहाल भाजपा अब कांग्रेस के इंतजार में है कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी किसे बनाती है। उसके बाद भाजपा अपने दांव खेलेगी। हालांकि कांग्रेस अभी तक मौन है। कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है। जिन्हें एकजुट करने के लिए अब कांग्रेस को दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन


अभी नहीं हुई है चुनाव की तिथि तय

सोलन। नगर निगम में महापौर और उपमहापौर चुनाव की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है। इसमें उपायुक्त ने तिथि तय करनी है, मगर अभी तक इसमें निर्णय नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि वीरवार तक तय कर दिया जाएगा कि चुनाव कब होंगे। प्रशासन आगामी सप्ताह में चुनाव करवाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि मंडी और पालमपुर नगर निगमों में चुनाव की तिथियां पहले ही तय की जा चुकी हैं। धर्मशाला और सोलन में अभी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें