फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोगड़ा के समीप कार पलटने से मां की मौत, पिता और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा एनएच पर सलोगड़ा के समीप कार पलटने से पेश आया। इसमें कार एनएच से साथ लगते अश्वनी खड्ड संपर्क मार्ग पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है। सभी घायल एक परिवार के थे जिसमें मां की मौत हो गई है जबकि पिता और बेटा गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार कंडाघाट से सोलन की तरफ आ रही एक कार शनिवार शाम सलोगड़ा के समीप पलटकर संपर्क मार्ग पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सुषमा निवासी कंडाघाट ने दम तोड़ दिया जबकि बाप राजकुमार और बेटा बिंदेश गंभीर घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें