आईआरजी संस्था की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेते हुए प्रवासी कामगार- स्रोत- संस
संवाद न्यूज
बद्दी (सोलन)। गांधी जयंती के अवसर पर आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से सिक्का होटल के समीप स्थित झुग्गी बस्ती क्षेत्र में एक भव्य निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 100 से अधिक प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और महात्मा गांधी के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। शिविर में डॉ. अंजलि गोयल, डॉ. रितु व डॉ. अनिल कुमार ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर पोषण विशेषज्ञ मैरी ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर की सफलता में स्वास्थ्यकर्मी श्वेता शर्मा, पिंकी वर्मा, ज्योति धीमान, सुषमा शर्मा और सहायक दिनेश कुमार का विशेष योगदान रहा।