आईटीआई दाड़लाघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। संवाद
दाड़लाघाट आईटीआई में हुई पारितोषिक और फेयरवेल पार्टी
अंबुजा ऑपरेशनल हेड राजेंद्र ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण और फेयरवेल समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में ऑपरेशनल हेड अंबुजा राजेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि रहे। प्रबंधक भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान नाटक के मंचन के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी गई। वहीं, लोक नृत्य, नाटी, एकल नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के माध्यम से सत्र में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम, खेलकूद गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके बाद मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए। समारोह में मोंटी को मिस्टर और गायत्री को मिस फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा, मनसा राम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
आईटीआई दाड़लाघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। संवाद