फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में बंदरों का आतंक, पुरला में युवक को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चियों को पहले भी भी काट चुके बंदर
विज्ञापन

मुख्य पेयजल लाइन को भी तोड़ चुके, दो दिन नहीं आया पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों में डर का माहौल है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बंदरों द्वारा काटे जाने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं।
वीरवार को परवाणू के सेक्टर-3 से सटे पुरला गांव में एक युवक पर बंदर ने हमला कर दिया। घायल युवक को स्थानीय ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवा कर इंजेक्शन लगाया गया। कुछ दिन पहले भी पुरला गांव में एक छोटी बच्ची को घर की छत पर खेलते समय बंदर ने काट लिया था। इसके दो दिन बाद ही सेक्टर-6 में स्कूल से घर लौट रही एक और बच्ची को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

लगभग पांच दिन पहले बंदरों ने सेक्टर-6 की जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मुख्य लाइन को भी तोड़ डाला था, जिससे क्षेत्र में दो दिन तक पानी की आपूर्ति ठप रही। जल शक्ति विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद जलापूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष, रविंद्र, मोहन सिंह, राजेंद्र आदि ने बताया कि परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब बच्चों को बाहर खेलने और स्कूल जाने में भी डर लगने लगा है।
नागरिकों ने यह भी बताया कि परवाणू नगर परिषद ने बंदरों को पकड़ने के लिए अब तक करीब 25 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें