जयनगर कॉलेज में युवा रेडक्रॉस क्लब की ओर से आपदा के प्रति जागरूकता अभियान के दौरान राहत बचाव क
विद्यार्थियों को दी प्राथमिक चिकित्सा, सामाजिक सेवा की जानकारी
रामशहर कॉलेज में हुई युवा रेडक्रॉस क्लब की गतिविधियां आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस और जिला रेडक्रॉस शाखा सोलन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय जयनगर में विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय जयनगर की प्राचार्य डॉ. अंजना सूद ने की।
उन्होंने कहा कि युवा रेडक्रॉस क्लब का उद्देश्य युवाओं को मानवीय गतिविधियों से जोड़कर समाज सेवा में भागीदार बनाना है। क्लब के माध्यम से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास किया जाता है।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट पैट्रन लेखराज कौशिक एवं राज्य समन्वयक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से संबंधित विषयों पर जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, गृह रक्षा के कंपनी कमांडर चंद्र शेखर और प्लाटून कमांडर यशपाल ने आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। फायर अधिकारी व लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार ने अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और अग्निकाल सुरक्षा के उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में युवा रेडक्रॉस समन्वयक कश्मीर सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और लगभग 53 विद्यार्थी उपस्थित रहे।