फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यटन क्षेत्र कसौली में मंकी प्वाइंट जाने वाली सड़क की हालत खस्ता

Sun, 03 Mar 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी समय से अधिकारी नहीं दे रहे कोई ध्यान
विज्ञापन

संबंधित विभाग अधिकार क्षेत्र में आता है सड़क का अधिकतर हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली के प्रसिद्ध स्थान मंकी प्वाइंट को जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में सड़क की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। कसौली में चर्च से लेकर मंकी प्वाइंट तक करीब साढे चार किलोमीटर लंबी सड़क है। इसमें अधिकतर सड़क संबंधित विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के दौरान इस सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन

सड़क पर निकलने वाले वाहन हिचकोले खाकर चल रहे हैं। बाहरी राज्य से कसौली आने वाले हजारों पर्यटक मंकी प्वाइंट में हनुमान मंदिर जाते हैं। लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों धीरे-धीरे गड्ढों से बच बचाकर गाड़ी को निकालना पड़ रहा है। रात के समय स्थानीय लोगों को भी यहां से निकलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। सड़क की हालत दयनीय होने से पर्यटक के सामने प्रदेश की छवि भी धूमिल हो रही है। हालांकि इस सड़क को कैंट बोर्ड कुछ हद तक एक बार ठीक करवा चुका है। लेकिन बरसात में और हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें