बरायली पंचायत में किया गया मॉकड्रिल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत पंचायत बरायली में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। गृह रक्षा दाड़लाघाट से कंपनी कमांडर बलदेव शर्मा ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आपदा और आग से बचाव करने के तरीके बताए गए। इस मौके पर पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा, उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, सचिव निर्मला देवी, ग्राम रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, पंचायत सदस्य बसंतलाल, हीरा देई, सरोज गौतम, कांता देवी, गृह रक्षा दाड़लाघाट कंपनी से कंपनी कमांडर बलदेव शर्मा, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर मनोज कुमार, गृह रक्षक पवन कुमार, वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र कोटली के हवलदार नरेश कुमार, हवलदार पुष्पेंद्र शर्मा और सेक्शन लीडर मनसाराम ने भाग लिया।