फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में जल्द शुरू होगी फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
सोलन अग्निशमन केंद्र । - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दमकल विभाग मॉक ड्रिल शुरू करेगा। कोरोना महामारी की वजह से करीब 10 महीनों से बाजारों में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल नहीं हो पाई है। सोशल डिस्टेंसिग को लेकर जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब कोरोना वायरस शहर में कम देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने कोविड केस कम होने पर कई बड़ी रियायतें दी हैं। गौर हो कि शहर में अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने मॉक ड्रिल की शुरूआत की थी। मुख्य बाजार में अतिक्रमण के बीच दमकल वाहन को पुराने बस अड्डे से लेकर मां शूलिनी चौक तक आठ मिनट का समय लगता है। विभाग ने बाजार क्रॉस करने के लिए केवल दो से तीन मिनट का समय निर्धारित किया था। अब अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए विभाग मॉक ड्रिल करेगा। उधर, अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर राजा राम बागटा ने कहा कि बाजार में मॉक ड्रिल को बेहद जल्द शुरू करने की तैयारी है। अब कोविड रफ्तार धीमी हो रही है जिसको लेकर बाजारों में दमकल विभाग के वाहन जल्द नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें