फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में मॉकड्रिल, आग की लपटों से कैसे बचाएं जान, स्टाफ ने सीखे फायर फाइटिंग का गुर

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आयोजित मौक ड्रिल के दौरान आग बुझने वाले सिलिंडर के प्रयोग की जानकारी - फोटो : एक शाम खाटूवाले के नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
डॉ. वीना ने नर्सों और सुरक्षाकर्मियों को दी अग्निशमन यंत्रों को चलाने की जानकारी
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर मरीजों को बचाने की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के गुर सिखाए गए। अस्पताल की डॉ. वीना ने सुरक्षा कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने के शुरुआती चंद मिनट बेहद कीमती होते हैं। उन्होंने अस्पताल में जगह-जगह स्थापित अग्निशमन सिलिंडरों को चलाने की व्यावहारिक जानकारी दी। डॉ. वीना ने बताया कि इन यंत्रों का उपयोग करना बेहद सरल है और इनके जरिये आग पर तुरंत काबू पाकर मरीजों को रेस्क्यू करने के लिए अतिरिक्त समय जुटाया जा सकता है। मॉकड्रिल के दौरान पूरे स्टाफ ने संकट की स्थिति में धैर्य न खोने और मरीजों की जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इस दौरान अस्पताल के आपातकालीन निकास द्वारों और अन्य सुरक्षा उपकरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों ने ली शपथ
सोलन। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में भी अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि आग लगने की सूरत में अफरा-तफरी के कारण जान का जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आग पर काबू पाने और अपने साथियों को सुरक्षित बचाने की शपथ दिलाई। डॉ. पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आयोजित मौक ड्रिल के दौरान आग बुझने वाले सिलिंडर के प्रयोग की जानकारी- फोटो : एक शाम खाटूवाले के नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें