फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईसीटीएसएम को हराकर एमएमवी ट्रेड ने जीता वॉलीबाल का खिताब

विज्ञापन
आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखती टीम। संवाद
विज्ञापन
आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साेलन। आईटीआई सोलन में शुक्रवार को इंटर ट्रेड प्रतियोगिता वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाॅलीबाल के फाइनल मुकाबले में एमएमवी ट्रेड ने आईसीटीएसएम को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के खिलाड़ियों में से 10 का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। प्रतियोगिता में आईटीआई सोलन के जीआई इंजीनियर एमके शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सभी प्रतियोगिता आईटीआई सोलन के पीटीआई पुनीत पाठक की अध्यक्षता में हुई। आने वाले समय में वॉलीबाल के अलावा अन्य खेलों के लिए भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन इसी प्रकार से किया जाएगा। वॉलीबाल के अलावा अभी कबड्डी, बॉस्केटबाल, खोखो और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं भी आईटीआई में आयोजित होंगी। इनमें विजेता टीमें को सभी प्रतियोगिताएं समाप्त होने के बाद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। शुक्रवार को छात्रों की प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अब शनिवार को छात्राओं की वाॅलीबाल की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखती टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें