फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चम्यावल पंचायत में 28 जून को विधायक संजय अवस्थी का होगा सम्मान

विज्ञापन
अर्की की ग्राम पंचायत चमयावल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद नवनिर्वाचित प्रधान,  उपप्रध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत चम्यावल के नवनिर्वाचित प्रधान भावना और उपप्रधान परमिंदर ठाकुर ने कहा कि 28 जून को पंचायत में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधायक संजय अवस्थी को सम्मानित किया गया जाएगा। सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान पंचायत क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं और समस्याओं का समाधान हुआ है। उपप्रधान परमिंदर ठाकुर ने विशेष रूप से पंचायत क्षेत्र की सड़कों के सुधार एवं निर्माण कार्यों के लिए विधायक की ओर से उपलब्ध करवाई गई 20 लाख रुपये की राशि के लिए उनका आभार जताया। प्रधान भावना ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें