राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में श्रमदान सत्र के दौरान सफाई कार्य करते एनएसएस
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने एक विशेष श्रमदान सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस श्रमदान सत्र में विद्यालय के कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 40 एनएसएस स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अभियान के दौरान पूरे विद्यालय परिसर की गहन साफ-सफाई की। इसमें मुख्य रूप से फूलों की क्यारियों को संवारना, पीने के पानी की टंकियों को स्वच्छ करना और विभिन्न कक्षा की सफाई करना शामिल रहा। कार्यक्रम प्रभारी हेमलता महाजन ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा श्रमदान केवल एक सफाई अभियान नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझाने का एक सशक्त माध्यम है।